निर्देशक ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष का टीज़र पर जमकर नाराजगी देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भी रावण जैसे चरित्र में सैफ अली खान के लुक को लेकर लोग बेहद नाराज़ हैं और फिल्म के बॉयकॉट की मांग की जा रही है। 

फिल्म रामायण की पौराणिक कथाओं पर आधारित है जिसमे प्रभास की भूमिका भगवान् राम से और सैफ अली खान की भूमिका रावण से प्रेरित बताई जा रही है। टीज़र में सैफ अली खान के लुक रावण की बजाय एक आक्रांता जैसा दिख रहा है।

सैफ अली के लुक को लेकर सोशल मीडिया में कहा जा रहा है कि रावण एक ब्राह्मण और एक विद्वान था जिसने "शिव तांडव" की रचना की थी। उसे वेदों का ज्ञान था। सैफ अली खान का लुक रावण के आस-पास तक भी नहीं है। उस समय दक्षिण भारतीय ब्राह्मण अपने माथे पर कुमकुम लगाता था, लेकिन सैफ तो "खिलजी" या तैमूर जैसे लुक में है। 

वहीं एक यूजर ने लिखा बॉलीवुड ने आदिपुरुष में लंकेश की भूमिका के लिए तालिबानियों से एक मुगलई तैमूरी तड़का आयात किया... . 

वहीं एक यूजर ने ट्वीट करके कहा रावण और हनुमान करिश्माई और सुपर आकर्षक व्यक्तित्व वाले थे और निश्चित रूप से राक्षसी डार्क ईविल या बंदर जैसे चेहरे नहीं। 

https://twitter.com/thehawkeyex/status/1576831015544590337?s=20&t=SA0QuHiZTPPKHHBR4udbIA

प्रशंसकों को रामायण  की पौराणिक कथाओं पर आधारित प्रभास और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म आदिपुरुष से बहुत उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म का टीज़र कई फैंस के लिए एक बड़ी "निराशा" का कारण बन गया है। इसी के चलते फिल्म को लेकर "बॉयकॉट" भी ट्रेंड करने लगा है। 

गौरतलब है कि आदिपुरुष टीजर लॉन्च करने के लिए मेकर्स ने हाल ही में अयोध्या में एक बड़ा इवेंट भी आयोजित किया था। निर्देशक ओम राउत अभिनेता प्रभास और कृति सेनन के साथ भगवान राम की जन्मभूमि में उनका आशीर्वाद लेने और फिल्म का टीज़र लॉन्च करने पहुंचे थे।