भोपाल: राज्य के विधि विभाग ने नवनामांकित 1350 वकीलों में से 200 वकीलों को मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण स्कीम 2012 के तहत कुल 24 लाख रुपये की राशि फर्नीचर (कुर्सी, मेज आदि) खरीदने के लिये 24 लाख रुपये की राशि जारी की है जिसमें प्रत्येक वकील को 12 हजार रुपये अपना विधि व्यवसाय शुरु करने के लिये दिये जायेंगे।

इस राशि को देने के लिये शर्त रखी गई है कि नामांकित वकील को एक शपथ-पत्र देना होगा कि वह वास्तव में वकील के रुप में व्यवसाय करेगा और विधि व्यवसाय के अतिरिक्त अन्य कोई व्यवसाय नहीं करेगा और यदि 5 वर्ष के पूर्व वह विधि व्यवसाय बंद करता है तो वह 12 हजार रुपये की यह राशि तीन माह के अंदर राज्य शासन को वापस कर देगा। स्टेट बार कौंसिल से प्राप्त नवनामांकित वकीलों की सूची के अनुसार यह राशि जारी की गई है।