"हम भी आँखें सेकने दीजिए" रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर विद्या बालन का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वैसे तो विद्या बालन को अपनी साफगोई के लिए जाना जाता है, लेकिन आलिया भट्ट के बाद अब, विद्या बालन भी अभिनेता रणवीर सिंह के विवादास्पद न्यूड फोटोशूट को लेकर उनका सपोर्ट करते दिखाई दीं। 

गुरुवार को कुब्रा सैत की किताब के विमोचन के मौके पर मीडिया से बात करते हुए विद्या से जब पूछा गया कि क्या उन्हें रणवीर की न्यूड फोटोस पसंद हैं और वह इसके बारे में क्या सोचती हैं, तो उन्होंने करारा जवाब देते हुए कहा "इसमें क्या समस्या है? यह पहली बार नहीं है जब किसी आदमी ने ऐसा कुछ किया है। हमें भी आंखें सेकने दीजिए। आइए हम भी अपनी आंखों को दावत दें,"।

 आपको बता दें कि मंगलवार को चेंबूर पुलिस स्टेशन में रणवीर के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है,कि एनजीओ के एक पदाधिकारी ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया है, जिन्होंने आरोप लगाया था कि एक्टर ने अपनी न्यूड फोटोस से महिलाओं की भावनाओं को आहत किया है। मुंबई पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं जैसे 292 (अश्लील पुस्तकों की बिक्री, आदि), 293 (युवा लोगों को अश्लील वस्तुओं की बिक्री), 509 (शब्द, हाव भाव या कार्य जो किसी की शील का अपमान करने का इरादा रखता है) के तहत FIR दर्ज की। 

रणवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बारे में पूछे जाने पर विद्या ने कहा, "हो सकता है कि उनके (FIR दर्ज करने वाले लोगों) के पास करने के लिए ज्यादा काम नहीं है, इसलिए वे इन चीजों पर अपना समय बर्बाद कर रहे हैं।  अगर आपको ये पसंद नहीं है, फिर पेपर बंद करो या फेंक दो, जो करना चाहते हो करो। एफआईआर के चक्कर में क्यों पड़ना है ?"

रणवीर ने पेपर मैगजीन के लिए  न्यूड फोटोशूट करवाया था, जिसकी तस्वीरें 21 जुलाई को ऑनलाइन पोस्ट की गईं। तस्वीरों में रणवीर बिना कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। इनमें में से एक में, वो बर्ट रेनॉल्ड की प्रसिद्ध तस्वीर को फिर से रिक्रिएट करने के लिए न्यूड पोजीशन में एक गलीचे पर लेटा हुआ देखा गया था। डायट सब्या नाम के एक इंस्टाग्राम पेज के हवाले से एक इंटरव्यू में, रणवीर ने कहा, "मैं कड़ी मेहनत करता हूं। मैं अच्छी गंदगी पहनना चाहता हूं। मैं शिकायत नहीं कर रहा हूं - मैं केवल बहुत खुश और बहुत आभारी हूं।