राजधानी भोपाल के कोलार स्थित बापू के कुटिया रेस्टोरेंट का लाइसेंस जिला प्रशासन ने सस्पेंड कर दिया है। रेस्टोरेंट से मंगवाए गए खाने में कॉकरोच पाए जाने की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। 

जन स्वास्थ्य के हित में खाद्य सुरक्षा प्रशासन के पदाभिहित अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने निरीक्षण के दौरान भण्डार एवं रसोई क्षेत्र में उचित रख-रखाव एवं साफ-सफाई के अभाव में लाइसेंस निलंबित कर दिया।

राजधानी भोपाल के स्थित रेस्टोरेंट बापू की कुटिया काफी पुराना रेस्टोरेंट है। साथ ही ये काफी मशहूर भी है। शहर में बापू की कुटिया की और भी ब्रांचेस मौजूद हैं।