बदलती लाइफस्टाइल ने हर दूसरे आदमी को फिटनेस फ्रीक बना डाला है लेकिन अपनी धुन में रहने वाले बच्चे इससे बेपरवाह हैं और जमकर मनमाना भोजन व जंक फूड खाते हैं। इसी दौर में 10 साल के बच्चे ने ट्रांसफार्मेशन करके मिसाल बना दी है। जबकि कुछ साल साल पहले सोशल मीडिया पर यही बच्चा अपने वजन के चलते सुर्खी में था । उस लड़के का नाम आर्या प्रेरमना है । जो दुनियाभर में सबसे मोटे लड़के के रूप में फेमस हुआ था। अब आर्या पूरी तरह बदल गया है। कुछ साल में उसने अपना करीब 114 किलो वजन कम किया।
वेट लॉस के पहले आर्या का वजन 10 साल की उम्र में ही करीब 200 किलो तक हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वजन कम करने में उसकी मदद इंडोनेशिया के फेमस और प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर ने की थी । आर्या को वीडियो गेम खेलना काफी पसंद था। वह दिन भर प्रोसेस्ड फूड, जंक फूड जैसे कि इंस्टेंट नूडल्स, फ्राइड चिकन और कोल्ड ड्रिंक्स पीता था।
वह करीब 7 हजार कैलोरी का रोज सेवन कर रहा था जो उसके शरीर की जरूरत से करीब छह-सात गुना अधिक था। वह न तो चल पाता था न ही नीचे बैठ सकता था। 2017 में आर्या की बैरिएट्रिक सर्जरी हुई जिसके बाद वह बैरिएट्रिक सर्जरी कराने वाला सबसे कम उम्र का लड़का बना था। जकार्ता के ओमनी हॉस्पिटल में सर्जरी के बाद उसकी मुलाकात बॉडी बिल्डिंग चैंपियन आदे राय से हुई उन्होंने आर्या की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। वह सब्जियां, होल ग्रेन जैसी लो कार्ब वाली चीजें खाने लगा।
एक्सरसाइज में आने लगा मजा
आर्या को जिम में एक्सरसाइज करने में मजा आने लगा और वह खूब पैदल चलता था जिससे उसे एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न होने लगी। तीन साल में आर्या अपना आधे से अधिक वजन कम कर चुका है और वह 13-14 साल का हो गया है। अब वह स्कूल जा रहा है और अपने काम खुद कर सकता है, फुटबॉल, टेनिस, बैडमिंटन भी खेलने लगा है।