विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फ़िल्म 'लाइगर' रिलीज़ होने के साथ ही ऑनलाइन लीक हो गई है। फ़िल्म का फुल एचडी वर्जन कुछ साइट्स पर उपलब्ध हो गया है। इस बात से विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे की फिल्म के पहले दिन और वीकेंड पर होने वाले बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को भी झटका लगेगा।
पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित लाइगर में विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे, और माइक टायसन भी हैं। लाइगर, इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में है। लोग इस फ़िल्म को एक अच्छा एंटरटेंमेंट मान रहे थे जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने में सक्षम है लेकिन फैक्ट ये है, कि लाइगर अब रिलीज़ के दिन ही पहले शो के कुछ घंटो बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई।
विजय देवरकोंडा जो फिल्म में एक बॉक्सर की भूमिका निभा रहे हैं, वो अपनी फिल्म को लेकर काफी आश्वस्त है। हाल ही में जब विजय से पूछा गया कि क्या वह इंडस्ट्री में चल रहे बॉयकॉट ट्रेंड को लेकर चिंतित हैं, तो विजय ने कहा था, 'देखते हैं कौन रोकता है लाइगर को 'खैर बायकॉट ट्रेंड तो अलग बात है, लेकिन फ़िल्म के ऑनलाइन लीक हो जाने से फ़िल्म की कमाई में सेंध तो लग ही सकती है।
अफसोस की बात ये है कि रिलीज के दिन किसी फिल्म के ऑनलाइन लीक होने का यह अकेला मामला नहीं है। हाल ही में कार्तिकेय 2, शमशेरा, पृथ्वीराज, लाल सिंह चड्ढा, रक्षा बंधन, आरआरआर, पुष्पा, केजीएफ 2 जैसी साउथ की बड़ी फिल्में भी ऑनलाइन लीक हुई थीं। यह केवल इस तथ्य को उजागर करता है कि हमें ऑनलाइन पायरेसी को रोकने के लिए और अधिक कड़े कानूनों की आवश्यकता है
इसके लिए दर्शकों का सजग होना भी आवश्यक फ़िल्म को केवल थिएटर या आधिकारिक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें। 1957 के कॉपीराइट अधिनियम के तहत पाइरेसी एक आपराधिक अपराध है।