विजय देवरकोंडा स्टारर फ़िल्म लाइगर का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। ट्रेलर में विजय का दमदार एक्शन अवतार दिखाई दिया। फिल्म के ट्रेलर का दर्शकों को काफी समय से इंतजार था। ट्रेलर में विजय का फुल ऑन एक्शन सभी को लुभा रहा है।

 

फिल्म के ट्रेलर को सबसे पहले हैदराबाद में रिलीज किया गया। इस दौरान वहां काफी बड़े इवेंट का आयोजन हुआ। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में विजय के अपोज़िट अनन्या पांडे हैं।

फिल्म लिगर के ट्रेलर की शुरुआत में लाइगर की मां यानि राम्या कृष्णन कहती हैं, एक लायन और टाइगर की औलाद है क्रास ब्रीड है मेरा बेटा, वही बैकग्राउंड में ये गाना चलता रहता है ना मैं लॉयन ना मैं टाइगर दोनों का मिक्स मैं हूं लाइगर और विजय एक फाइटर के रोल में नज़र आते हैं। 

विजय के अलावा ट्रेलर में अनन्या पांडे भी एकदम अलग मूड में नजर आ रही हैं। फिल्म में रोमांस के अलावा कुछ जगहों पर अनन्या का एक्शन अवतार भी नज़र आने वाला है। इस फिल्म को साउथ के बड़े डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया है। 

बता दें कि ये फिल्म विजय देवरकोंडा की बॉलीवुड डेब्यू फ़िल्म है, वहीं इस फ़िल्म के माध्यम से अनन्या तेलेगु सिनेमा का रुख़ कर रही हैं। ट्रेलर से पहले विजय देवकोंडा के कई सारे लुक्स सामने आ चुके हैं। दर्शक इस फ़िल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब जब ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, तो उसके बाद से फैंस को फ़िल्म का इंतज़ार है। लोगों में इसे लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है।