बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रिया सरन रोमांटिक होते हुए सरेआम प्यार लुटाती नजर आईं। श्रिया सरन ने पैपराज़ी के लिए पोज देते हुए, एयरपोर्ट पर अपने पति के साथ लिप-लॉक किया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

साउथ सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस श्रिया सरन अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिल्म 'दृश्यम 2' से अपने रोमांटिक अंदाज को लेकर भी सुर्खियों में है। एक्ट्रेस को अक्सर सरेआम अपने पति पर प्यार बरसाते देखा जाता है। ताज़ा वीडियो एयरपोर्ट का है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। श्रिया काफी खुश नजर आ रही हैं। उनके चेहरे की बड़ी सी मुस्कान उनकी खुशी बयां कर रही है।

वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। सार्वजनिक रूप से अपने पति के साथ लिप लॉक करने के लिए कई यूजर्स एक्ट्रेस की खुलेआम आलोचना कर रहे हैं। तो एक्ट्रेस को देखकर कई लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

एक यूजर इस कपल पर भड़क गए और लिखा- क्या बेहूदा हरकत है। किस घर में छोटा पड़ गया, जो कैमरे की तरफ देखते हुए किया गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- घर में जगह नहीं है क्या? या इसे कैमरे पर करना बेहतर है? एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या कैमरे के लिए पोज देना जरूरी है?

श्रिया सरन की बात करें तो वह इन दिनों अपनी फिल्म 'दृश्यम 2' की सफलता को एन्जॉय कर रही हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म में अजय देवगन और तब्बू मुख्य भूमिकाओं में हैं।