हैंडपंप से पानी निकलते को आप सभी ने देखा होगा, लेकिन हैंडपंप से अगर पानी की जगह कुछ और निकलने लगे तो कैसा होगा। जी हां ये सच है, पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब के ठिकाने पर कार्रवाई करते हुए करीब 6 हजार लीटर नकली शराब जब्त की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मध्य प्रदेश में एक इस मामले में हैंडपंप से अवैध शराब बाहर निकलता देख पुलिस भी भौंचक्की रह गई। बताया जा रहा है कि गुना के पास भानपुरा में आरोपी ने जमीन में टंकी गाड़कर उस पर ऊपर से हैंडपंप लगा दिया था, ताकि शराब को ऊपर खींचा जा सके।

प्रदेश में इन दिनों नशे के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर पुलिस, आबकारी विभाग और स्थानीय प्रशासन विभिन्न जिलों में छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है, इसी सिलसिले में जब पुलिस ने एक स्थान पर छापेमारी की तो वहां सिथित एक हैंडपंप से पानी की जगह शराब निकल रही थी।