भोपाल: राज्य सरकार के विधि विभाग ने सिविल न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड प्रवेश स्तर परीक्षा 2019 फेज-2 में चयनित उन 86 जजों की सूची जारी कर दी है, जिनके मेडिकल परीक्षण प्रतिवेदन एवं पुलिस द्वारा चरित्र सत्यापन एवं अन्य जांच प्रपत्र पूर्ण होकर विभाग को प्राप्त हो गये हैं। इन जजों ने विधि विभाग के भोपाल स्थित ऑफिस में उस बाण्ड को भरकर उपस्थित कहा गया हैं। बाण्ड में लिखा है कि वे नियुक्ति दिनांक से तीन वर्ष तक नौकरी नहीं छोड़ेंगे और यदि नौकरी छोड़ते हैं तो उन्हें पांच लाख रुपये या तीन माह के वेतन एवं भत्ते, जो भी अधिक हों, भुगतान करेंगे।

ये हैं चयनित जज :

प्रिया राठी, दिक्षा सिंह राठौर, ज्योति फुस्कले, सौरभ जैन, पूर्वी गुप्ता, आकांक्षा गुप्ता, वंशचिता गुप्ता, सुरभि सेठी, कुणाल सोनी, शिमोना सिंह कुल्हारा, फरहान शम्सी, यश भारती, दिव्य विश्वकर्मा, मिताली वाणी, इतिशा संघवी, दिव्यानी सिंह, प्रियंका वर्मा, यश दुबे, पारुल जैन, रश्मि ओझा, कशिश मट्टा, अंकित जैन, अज्ञा अग्रवाल, पुजीत कमल, दिशा परिहार, राधिका गर्ग, शिवांगी सिंह, धीरजा आईरेन, तृप्ति जैन, जया दीक्षित, दीपशिखा दांगी, संगीता मोगा, शिक्षा रघुवंशी, ओशी जैन, आयुषी जैन, अब्दुल सईद चौधरी, संध्या मुद्गल, तेजदीप सिंह सासन, राजश्री भार्गव, रिशा अहमद कुरैशी, गवेन्द्र सिसौदिया, पूर्वी राय, कंचन सैनिक, शुभांगी तिवारी, उत्कर्ष जैन, श्रुति चौहान, निशांत बसोया, निमिशा धाकड़, भूपेन्द्र कुशवाह, अपेक्षा पाटीदार, समीक्षा सिंह, संजीत चौरसिया, इकाग्रा  चतुर्वेदी, कोमल राव, दिव्या श्रीवास्तव, दीप्तिी चौहान, ऐश्वर्या जैन, यशु खुराना, अपूर्व मेहरोत्रा, आयुषी श्रीवात्व, नुपूर तिवारी, अवनीश चौबे, यशमी अग्रवाल, तस्लीम निजामी, दिव्या शर्मा, रेणुका बारिया, नेहा सिंह, रुही एजाज मेव, धु्रव जाखर, शिवानी श्रीवास्तव, अकांक्षा भार्गव, अर्पिता त्रिपाठी, करण वीर सिंह, हर्षा परमार, शिवकांत कुशवाह, नेहा बथरी, आयुषी मालवीय, नीलेश मुलाटकर, भावना कछवाया, नारायण यादव, रिया डेहरिया, अदिति कैथवास, ओमप्रकाश परमार, मुनमुन सिंह, संघशिखा बांसकर एवं पूनम मंगरोलिया।