आलिया भट्ट के बाद अब बिपाशा बसु भी मां बन गई हैं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। हालांकि बिपासा और करण ने इस बात की घोषणा नहीं की है लेकिन सोशल मीडिया पर ये चर्चा जमकर चल रही है और बिपासा और करण को बधाइयां मिल रही हैं। 

इससे पहले 6 नवंबर को एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पेरेंट्स बन चुके हैं। आलिया भट्ट ने भी बेटी को जन्म दिया है। अब आलिया के बाद  बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का जोड़ा भी पैरेंट्स क्लब में शामिल हो गया है।  बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर भी बेटी का जन्म हुआ है।

बीते दिनों बिपाशा ने गाउन पहनकर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोशूट करवाया था, जिसमें बिपाशा बसु बेहद खूबसूरत लग रही थीं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी बिपाशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही थीं।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात 2015 में फिल्म 'अलोन' के सेट पर हुई थी। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के दोस्त बने और जल्द ही ये दोस्ती प्यार में बदल गई। एक दूसरे को कुछ समय डेट करने के बाद बिपाशा-करण ने  2016 में शादी रचाई थी जिसके 6 साल बाद आज 12 नवंबर को बिपाशा बसु मां बनी हैं।