घर तो हम सभी को कुछ दिन बैठना ही है लेकिन यह हमारे ऊपर है कि हम इस मौके का फायदा उठा पाते हैं या नहीं. दिनभर बोरे होने से बेहतर है हम कोई नई स्किल सीखें और उस में पारंगत हों जिस से हमें आने वाले समय में फायदा भी मिले और साथ ही हम क्वरंटीन में रहते हुए कुछ प्रौडक्टिव भी कर सकें. 

निम्नलिखित ऐसी 7 स्किल्स हैं जिन्हें आप क्वरंटीन में रहते हुए सीख सकते हैं: 1. ओरिगामी कागज से अलगअलग चीजें बनाना, सुंदर आकृतियों के छोटेछोटे नमूने बनाना सचमुच मजेदार है. यूट्यूब से आसानी से आप पेपर ओरिगामी सीख सकते हैं.   

2. विदेशी भाषा डूओलिंगों या इस जैसी किसी और ऐप को डाउनलोड कर आप विदेशी भाषा सीखने की कोशिश कर सकते हैं. हालांकि, किसी भाषा को सीखने एकदम आसान नहीं है लेकिन आप काफी कुछ तो सीख ही जाएंगे. 

3. Instrument बजाना इस से बेहतर समय क्या होगा किसी Instrument को सीखने का. अपने पुराने पड़े गिटार या कीबोर्ड से धूल साफ कीजिए और यूट्यूब की मदद से लग जाइए सीखने में.

4. कैलिग्राफी पेपर पर सुंदर शब्द उकेरना कौन नहीं चाहता. कैलिग्राफी सीख आप बेसिक चीजों को भी एक्सट्रा दिखा सकते हैं, अपने दोस्तों को सुंदर कार्ड्स बना कर दे सकते हैं व अपने कमरे के लिए पोस्टर्स बना सकते हैं. 

5. सिलाई, कढ़ाई, बुनाई ये काम सुनने में बेहद सादे लगते हैं लेकिन हैं नहीं. आप अगर इन में स्किल्ड होंगे तो न केवल आप अपने वौर्डरोब को बेहतर कर सकते हैं बल्कि यह आप के स्टाइल और अपीरिएंस को निखारने में भी मदद करेगा. 

6. डांस स्टाइल आप डांस के शौकीन है तो किसी डांस फोर्म को सीखने की कोशिश कर सकते हैं. आप के हेक्टिक रूटीन के कारण आप को समय नहीं मिलता होगा पर अब आप के पास पूरा समय है अपने शौक पूरे करने का.   

7. पेंटिंग पेंटिंग आप हौबी के तौर पर भी कर सकते हैं और सीखने के मकसद से भी. आर्ट की कै विधाएं जिन में से एक में भी पारंगत होना आसान काम नहीं है पर आप कोशिश तो कर ही सकते हैं. वौटर कलर, ओयल, पेंसिल, स्केटचिंग आदि में से अपनी पसंद की आर्ट आप सीख सकते हैं.