मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को महाराष्ट्र के पुणे पहुंचे. सीएम शिवराज पुणे में अग्रणी उद्योगपतियों से मिलें. उन्होंने पुणे में कई उद्योगपतियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनसे चर्चा की. साथ ही "इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटी इन मध्यप्रदेश" कार्यक्रम में शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने सभी को इंदौर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित किया.

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भी आप पधारिये- सीएम

इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश की कृषि की विकास दर विगत 10 वर्षों से 18 प्रतिशत से अधिक है. हमारे गेहूं, चावल और दाल दुनिया में धूम मचा रहे हैं. हमने गेहूं के उत्पादन में पंजाब को भी पीछे छोड़ दिया है. मध्यप्रदेश में सिंचित क्षेत्र 7.5 लाख हेक्टेयर था. हमने उसे बढ़ा कर 45 लाख हेक्टेयर कर दिया. आगे आने वाले 3 साल में सिंचित क्षेत्र 65 लाख हेक्टेयर तक लेकर जाएंगे.

देखिये लाइव-

 

उन्होंने आगे बताया कि हमारे चार फोकस के केंद्र हैं. जिसमे इन्फ्रा, हेल्थ, गुड गवर्नेंस और अर्थव्यवस्था एवं रोजगार है. हमारे पास 1 लाख 22 हजार एकड़ का लैंड बैंक है. हम निवेशकों को एक महीने के अंदर भूमि उपलब्ध करा देंगे. आप निवेशक मित्रों से आग्रह करने आया हूं कि आप मध्यप्रदेश पधारिये. आपको किसी तरह की समस्या आयेगी, तो उसके समाधान के लिए मैं उपलब्ध हूं. प्रत्येक सोमवार को आप उद्यमियों से मिलने के लिए मेरा समय निर्धारित है. आप सभी निवेशक मित्रों का मध्यप्रदेश में बहुत-बहुत स्वागत है.

सीएम शिवराज बोले, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भी आप पधारिये. उससे पहले भी आना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है. मध्यप्रदेश में हमने बांधों का जाल बिछा दिया है तथा उद्योगों के लिए भी पानी रिजर्व रखा है. मध्यप्रदेश में हम अलग-अलग उद्योगों के लिए सस्ती बिजली देने का भी काम करते हैं. शांति का टापू है मध्य प्रदेश..! डाकू समाप्त कर दिए, नक्सल समाप्त कर दिए, सिमी का नेटवर्क ध्वस्त कर दिया है. अब मध्यप्रदेश में कोई गुंडागर्दी नहीं है.

पुणे में आयोजित प्रेस वार्ता- लाइव 

सीएम की कई उद्योगपतियों के साथ वन टू वन मीटिंग शुरु- 

1. उत्कर्ष मोनोतो- जेडएफ स्टीयरिंग गियर्स

2. सतीश पाठक- सैमीप टेक्नोलॉजी इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड 

3. शेखर मुंदड़ा- राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम डायरेक्टर आउटडोर 

4. देवेंद्र शाह- गोवर्धन डेयरी 

5. आशीष मालपानी-  मालपानी ग्रुप

6. संजय किर्लोस्कर- किर्लोस्कर ब्रदर लिमिटेड के चैयरमैन