बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपनी नई फिल्म 'माजा मा' से फैंस का दिल जीत रही हैं। हाल ही में माधुरी ने मुंबई में एक सुपर-प्रीमियम हाउसिंग प्रोजेक्ट इंडियाबुल्स ब्लू में सी-फेसिंग लक्जरी फ्लैट खरीदा है।
सोसायटी मुंबई के अपकमिंग वर्ली इलाके में है। इस साल अब तक देश भर में कहीं भी कीमत के मामले में सबसे बड़ी डील्स में एक, इस जगह की कीमत लगभग 90,000 रुपये प्रति वर्ग फुट है। माधुरी दीक्षित का फ्लैट 53वीं मंजिल पर है। फ्लैट की कीमत 48 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
इंडियाबुल्स की वेबसाइट के अनुसार, दक्षिण मुंबई के वर्ली में संपत्ति 10 एकड़ के क्षेत्र में स्थित है और यहां से अरब सागर के शानदार सीन्स दिखते हैं। सोसाइटी में बड़े स्विमिंग पूल, एक फुटबॉल पिच, एक जिम, स्पा, क्लब और कई अन्य सुविधाएं शामिल हैं।