शारदीय नवरात्रि का आज आखिरी दिन है, देशभर में महानवमी धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। देश-प्रदेश में मां सिद्धिदात्री की विधिवत पूजा-अर्चना करने के साथ हवन, कन्या पूजन और भंडारों का दौर चल रहा है। देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपने आवास पर महानवमी के मौके पर मां दुर्गा की आराधना कर कन्या पूजन किया। इस दौरान सीएम शिवराज ने अपने हाथों से कन्याओं को भोजन कराया।
सीएम शिवराज ने कन्यापूजन और कन्याभोज की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा-
महानवमी के पावन पर्व पर शक्तिस्वरूपा कन्याओं का पूजन एवं कन्याभोज कराकर परम आनंद की अनुभूति हुई। बेटियों के रूप में पधारी मां जगदंबा के चरणों से हमारा घर आज धन्य हो गया। मैया सबका कल्याण करें, यही प्रार्थना करता हूं! जय माता दी!
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी ट्वीट कर समस्त देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी साथ ही कहा- मां सिद्धिदात्री से प्रार्थना है कि भक्तजनों की मनोकामनाओं को सिद्ध करें और सद्बुद्धि देकर सबका कल्याण करें।