पूर्व मिस यूनिवर्स और जानी-मानी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाई रहती हैं। फिल्मों से कई साल तक दूरी बनाने के बाद अभिनेत्री ने 'आर्या' वेब शो से वापसी की थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है।

हाल ही में सुष्मिता सेन ने ट्विंकल खन्ना के साथ एक बातचीत में हिस्सा लिया। सुष्मिता सेन ने अपने 'मिस यूनिवर्स बनने से लेकर बॉलीवुड डेब्यू तक' के बारे में खुलकर बात की और खुलासा कि महेश भट्ट ने कैसे डेब्यू फिल्म के मुहूर्त शॉट में ही उन्हें भीड़ में जलील किया था।

दरअसल सुष्मिता सेन ट्विंकल खन्ना के यूट्यूब चैनल पर आ रहे शो ट्विक का हिस्सा बनी थीं। इस दौरान अभिनेत्री ने बताया कि जब मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर वह वापस घर आई थी, तब उन्हें डायरेक्टर महेश भट्ट का कॉल आया था। सुष्मिता ने कहा कि महेश भट्ट ने मुझे कॉल करके पूछा था कि मेरी अगली फिल्म का हिस्सा बनोगी। इस पर मैंने उनसे कहा कि मुझे एक्टिंग नहीं आती और न ही मैंने कभी एक्टिंग क्लास ली है। महेश बोले कि मैंने आपको एक्टर कहा ही नहीं है। मैंने कब कहा कि तुम एक बेहतरीन एक्टर हो? लेकिन मैं एक बेहतरीन डायरेक्टर।