बहुत ही कम समय में दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली भोजपुरी सिनेमा की सुपर हॉट और बोल्ड अभिनेत्री माही श्रीवास्तव इन दिनों बैंकॉक में भोजपुरी के सुपरस्टार हिट मशीन खेसारी लाल यादव के साथ अपनी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष 2' की शूटिंग खत्म करके भारत लौट आई है।

इसी बीच माही श्रीवास्तव का नया सांग 'ननदो के भासन' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से जारी कर दिया गया है। इस सांग को सिंगर आरोही भारद्वाज ने गाया है इस धमाकेदार लोकगीत में माही को उनकी ननद कैसे परेशान कर रही है। यही दिखाया गया है कि कैसे ननद भाभी को अपने हाथ के इशारे पर नाचती है। जिसकी शिकायत माही अपने ऑनस्क्रीन पति से कर रही है।

गाने में बैकग्राउंड डांसरों का भरपूर प्रयोग किया गया है. सांग में माही के एक्सप्रेशन बहुत ही कमाल के नजर आ रहे हैं। इसमें इन्होंने ज्यादा डांस तो नहीं किया लेकिन अपनी आंखों के इशारों से बहुत कुछ कह दिया है। गाने को रिच लोकेशन पर फिल्माया गया है।