टीवी के पॉपुलर एक्टर जय भानुशाली की पत्नी माही विज इन दिनों चर्चा में हैं। माही विज ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर एक डरावनी घटना की जानकारी साझा की है। माही विज का आरोप है कि एक शख्स ने उनकी कार को टक्कर मार दी और फिर गाली-गलौज की और रेप की धमकी दी।

एक शख्स ने माही से की बदसलूकी-

माही विज ने अपने ट्विटर हैंडल पर हादसे के वक्त का एक छोटा सा वीडियो शेयर कर मुंबई पुलिस से मदद की अपील की है। माही के वीडियो में एक कार की नंबर प्लेट दिखाई दे रही है जिससे पुलिस उस शख्स तक आसानी से पहुंच सकती है।

एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- इस शख्स ने मेरी कार को टक्कर मार दी, गाली दी और रेप करने की धमकी दी। उसकी पत्नी भी मेरे खिलाफ़ आक्रामक हो गई। मुंबई पुलिस इस आदमी को खोजने में मेरी मदद करे, जो हमारे समाज के लिए खतरा है।

मुंबई पुलिस ने दी यह जानकारी-

मुंबई पुलिस ने माही विज के ट्वीट का जवाब दिया और कहा कि वे नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं। मुंबई पुलिस के जवाब पर माही विज ने कहा, वह वर्ली थाने गई थी। शिकायत सुनने के बाद पुलिस ने कहा कि, वह उन्हें फोन करेंगे, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया।

हादसे के वक्त बेटी तारा भी थी साथ-

जब उस शख्स ने माही की कार को टक्कर मारी तब उस समय कार में माही की छोटी बेटी तारा भी उसके साथ थी। जिससे माही काफी डर गई। माही ने अपने एक ट्वीट में लिखा- तारा भी कार में थी और मैं उसके लिए डरी हुई थी।