रायसेन जिले में घने कोहरे के बीच मंगलवार सुबह करीब 4 बजे बड़ा हादसा हो गया। एक चार्टर्ड स्लीपर बस रोड से 15 फीट नीचे जाकर पलट गई। हादसे में 19 घायल हुए हैं जिनमे से दो घायलों को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है।

यात्रियों से भरी चार्टर्ड बस सतना से इंदौर जा रही थी। तभी रायसेन से निकलते समय बस खाई में जाकर पलट गई। यात्रियों से भरी बस पलटने से चीख पुकार मच गई। बस में सवार घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अच्छा यह रहा कि खाई अधिक गहरी नहीं थी। अलसुबह तेज़ ठण्ड के कारण घायलों के साथ अन्य यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे  पहले सीधी और गुना में भी सड़क हादसे सामने आ चुके हैं।