लगभग हर घर में पूजा-पाठ के लिए अगरबत्ती का इस्तेमाल  होता है। लोग सुबह उठकर नहा धोकर पूजा करते है और अगरबत्ती लगाते है। अगर आप भी अपने घर को नेचुरल और लंबे समय तक महकाने के लिए अगरबत्ती का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। तो अब आपको मार्केट से अगरबत्ती लेने की जरूरत नहीं है। आप घर में सुगंधित अगरबत्ती बना सकते है। इसे बनाना भी काफी आसान है।

अगरबत्ती की मांग बाज़ार में साल भर रहती है और त्योहारों के समय तो इसकी मांग और भी बढ़ जाती है।

अगरबत्ती को बनाने का व्यवसाय छोटे या बड़े दोनों ही तौर पर किया जा सकता है। यह घरों में सुगंध फैलाने के साथ ही कीटनाशक और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है।

सफेद चंदन तथा लकड़ी के कोयले को अच्छी तरह पीस लिया जाता है। इसके उपरांत गूगल को पानी में मिलाकर खरल करके उसकी लेई बना ली जाती है। इसके उपरांत इसमें पीसा हुआ चंदन सफेद, राल तथा लकड़ी का कोयला (चार कोल) मिला दिया जाता है। इस प्रकार यह मसाला तैयार हो जाता है।

अगरबत्ती बनाने का पहला तरीका : अगरबत्ती बनाने की यह विधि बहुत आसान है और इसके लिए आपको बिना सुगंधित अगरबत्ती और अपने पसंदीदा एसेंशियल ऑयल की आवश्यकता है। बस आप बिना सुगंधित अगरबत्ती को एक लंबे सिरेमिक बॉक्स में रखें। अब अपने पसंदीदा सुगंधित तेलों को मिक्स करें और फिर इसे अगरबत्ती के ऊपर छिड़कें।

एक बार जब पूरी स्टिक खुशबू वाले तेल में भीग जाए, तो अतिरिक्त खुशबू निकालने के लिए टैप करें और फिर इसे कांच के जार में कम से कम 24 घंटे के लिए सूखने के लिए रख दें। एक बार सूख जाने पर, आपकी होममेड अगरबत्ती तैयार है। इसे बनाने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। बिना सुंगध वाली अगरबत्ती बेहद ही कम दाम में आसानी से बन जाती है। इस तरह आप खुद अपनी पसंदीदा अगरबत्ती तैयार कर सकते हैं।

अगरबत्ती बनाने का दूसरा तरीका : अगर आप बाजार से अगरबत्ती की स्टिक नहीं खरीदना चाहते हैं तो ऐसे में आप कोन की शेप में भी अगरबत्ती को बना सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले चंदन की सूखी कतरन को मिक्सर में डालिये। चंदन की छीलन को पीसकर महीन पाउडर बना लें। अब इसमें थोड़ा सा चंदन पाउडर और डिस्टिल्ड वाटर मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर छोटे-छोटे कोन बनाकर कम से कम एक दिन के लिए एक प्लेट में सूखने के लिए रख दें। एक बार पूरी तरह से सूखने के बाद, यह इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।

इस तरह से इन सान तरीकों से प अपने घर पर ही पूजा के लिए शुद्ध और सस्ती अगरबत्ती बना सकते हैं।