एक अभिनेता के रूप में कार्तिक आर्यन की प्रतिभा उनके वायरल डेब्यू के बाद से सौ गुना बढ़ गई है। आज, उनके प्रशंसकों में न केवल आम फिल्म देखने वाले बल्कि निर्माता और निर्देशक भी शामिल हैं, जिनमें उनकी नवीनतम फिल्म शाहजादा के निर्माता भी शामिल हैं। भूषण कुमार, अल्लू अरविंद और अमन गिल ने उनके जन्मदिन पर फिल्म का पहला लुक लॉन्च करके जश्न मनाने का फैसला किया।
कार्तिक ने शहजादा का पहला टीजर वीडियो भी जारी किया और लिखा, "जब बात फैमिली पर आए तो डिस्कशन नहीं एक्शन करते हैं !!" इस टीजर में कार्तिक का एक्शन अवतार नजर आ रहा है।
निर्माता भूषण कुमार ने कहा, "कार्तिक एक शानदार और बारीकी से काम कपरने वाले अभिनेता हैं और हमारे अपने शहजादा को मनाने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है! फिल्म से कार्तिक का पहला लुक उनके प्रशंसकों के लिए एक ट्रीट है।"
वहीं अमन गिल ने यह भी कहा, "कार्तिक के साथ काम करना एक सपने के सच होने जैसा है, हम सभी को इस फिल्म में काम करने में बहुत मज़ा आया, उनका व्यक्तित्व ऐसा करिश्माई है इसलिए हमने सोचा कि यह उनके जन्मदिन पर करने के लिए एक खूबसूरत चीज होगी।" लेकिन शहजादा का जन्मदिन मनाने के लिए हम आपके लिए फिल्म का फर्स्ट लुक लेकर आए हैं।
गौरतलब है, कि कार्तिक आर्यन के लिए भूल-भुलैया 2 की ओपनिंग और अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने के साथ ये उनके लिए एक शानदार साल रहा है। अभिनेता शहजादा सहित अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।
शहजादा रोहित धवन द्वारा निर्देशित और प्रीतम द्वारा रचित एक कॉमेडी एक्शन ड्रामा म्यूजिकल है, जिसमें कृति सेनन, मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय, सचिन खेडेकर भी हैं। 10 फरवरी 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार, शहजादा का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अल्लू अरविंद, एस राधा कृष्ण और अमन गिल ने किया है।