बॉलीवुड की सुपर गॉर्जियस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का ड्रेसिंग सेंस काबिले तारीफ से कम नहीं है। टोन्ड फिगर में मलाइका का बोल्ड अंदाज किसी को भी दीवाना बना सकता है..!

करण की पार्टी में मौजूद थीं मलाइका:

करण जौहर की पार्टी में बॉलीवुड के तमाम बड़े नाम एक से बढ़कर एक ग्लैमरस लुक में पहुंचे। लेकिन इन सब में मलाइका ने सबसे बोल्ड और सिजलिंग अंदाज दिखाया। मलाइका को पार्टी में ढीले ब्लेज़र और नीयन हरे रंग के शॉर्ट्स में देखा गया, जिसे उन्होंने एक आकर्षक ब्रालेट के साथ जोड़ा। मलाइका का ये लुक वाकई कमाल का था। एक्ट्रेस ने अपने नियॉन आउटफिट के साथ डार्क पिंक कलर का बेली पहनकर अपने लुक को ग्लैमरस टच दिया। सिल्वर कलर का हैवी नेकपीस कैरी कर मलाइका ने अपने लुक को खास बनाया। इस लुक में वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

मलाइका हुई ट्रोल:

एक्ट्रेस के फैंस उनके इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन कई यूजर्स हैं जो मलाइका को उनके बोल्ड लुक और ड्रेसिंग के लिए ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कपड़ों का घटिया चयन। एक अन्य यूजर ने लिखा- टॉप पहनना भूल गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- इन्हें म्यूजियम में रख दो।