पापुलर कॉमेडी शो 'भाबी जी घर पर हैं' में मलखान का किरदार निभाने वाले एक्टर दीपेश भान का निधन हो गया है। दीपेश शुक्रवार को क्रिकेट खेलते-खेलते गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दीपेश ने भाभीजी घर पर हैं शो के मलखान सिंह के रुप में घर-घर में जाने जाते थे।

शो के असिस्टेंट डायरेक्टर आभिनीत ने दीपेश के निधन की पुष्टि की है साथ ही शो के एक्टर वैभव माथुर ने भी इस खबर को सही बातया है। उन्होंने कहा, "हां अब वो नहीं रहे। इस पर मैं कुछ नहीं बोलना चाहता, क्योंकि बोलने को कुछ बचा ही नहीं है।"

दीपेश ने अपना ग्रेजुएशन दिल्ली से किया इसके बाद नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से उन्होंने एक्टिंग का कोर्स पूरा किया। यहां से एक्टिंग का कोर्स पूरा करना के बाद दीपेश साल 2005 में मुंबई आए थे। 'भाबी जी घर पर हैं' छोटे पर्दे का हिट शो है।  शो में मलखान के किरदार में वह अकसर अपने लिए कुंवारी कन्या तलाशते रहते हैं। वैसे ये कम लोग ही जानते हैं कि रियल लाइफ में मलखान शादीशुदा थे। उनकी शादी मई 2019 में दिल्ली में हुई थी। जनवरी 2021 में दीपेश एक बच्चे के पिता बने थे।

इस शो से पहले एक्टर ने 'कॉमेडी का किंग कौन', 'कॉमेडी क्लब', 'भूतवाला,' 'एफआईआर' समेत बिंदास टीवी के 'चैंप' और 'सुन यार चिल मार' जैसे शो में काम किया था। साल 2007 में आई फिल्म 'फालतू उटपटांग चटपटी कहानी' में भी दीपेश ने काम किया था। साथ ही दीपेश आमिर खान के साथ टी-20 वर्ल्ड कप के एड में भी नजर आए थे।