एक्ट्रेस मालविका शर्मा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पिक्चर शेयर की है, जो बहुत वायरल हो रही है। तस्वीर में मालविका सफ़ेद शर्ट में कहर बरपाती नज़र आ रही हैं। मालिविका के लेटेस्ट फोटो को फैन्स का काफी प्यार मिल रहा है।
मालविका शर्मा मॉडल और वकील भी हैं। साथ ही मालविका सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं आए दिन वो अपनी पिक्चर्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।
मालविका रवि तेजा के साथ अपनी पहली फिल्म नेला टिकट (2018) के लिए जानी जाती हैं। मालविका ने अपने कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग को अपने करियर के रूप में चुना।
मालविका कुछ टीवी विज्ञापनों हिमालय, डेटॉल, मालाबार, में भी दिखाई दीं। 2017 में, वह ब्लू इंडिया की ब्रांड एंबेसडर बनीं।
इसके अलावा मालविका अपना लॉ में भी अपना करियर बना रही हैं । उन्होंने रिज़वी लॉ कॉलेज से कानून में स्नातक की डिग्री के साथ अपराध विज्ञान में विशेषज्ञता के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उनकी नवीनतम फिल्म रेड विद राम 2021 में रिलीज़ हुई थी।