मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने CM पद से दिया इस्तीफा, 10  फरवरी से शुरु होना था विधानसभा सत्र


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

मणिपुर के CM एन बीरेन सिंह ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, अमित शाह से दिल्ली में हुई थी मुलाकात..!!

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया। मणिपुर विधानसभा का सत्र 10 फरवरी 2025 से शुरू होने वाला था। इसी बीच विपक्ष मणिपुर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा था। कांग्रेस ने कहा कि एन बीरेन सिंह को दो साल पहले ही बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए था। कांग्रेस नेता आलोक शर्मा ने कहा, "देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। मणिपुर के विधायकों की अंतरात्मा जाग गई है। उन्होंने मजबूरी में इस्तीफा दिया है।"

एन बीरेन सिंह ने रविवार 9 फरवरी को ही दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जिसके बाद शाम को उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें पार्टी हाईकमान से बात कर नए नेता का चयन किया जाएगा। पिछले वर्ष के अंत में मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने मणिपुर में हुई हिंसा के लिए लोगों से माफी मांगी थी।