मुरैना. मध्यप्रदेश के मुरैना में एक ट्रक कांवड़ यात्रा में जा घुसा. इससे कई यात्री घायल हो गए. इससे गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक जला दिया. यह घटना रिठौरा थाना के टीकरी पिपरसेवा गांव के पास घटित हुई। जानकारी के अनुसार ट्रक अनियंत्रित हो गया था. ट्रक की टक्कर से तीन कांवड़ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को ग्वालियर के बिड़ला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल यात्री बरेठा गांव के निवासी हैं। 

सोरो से कांवड भरकर ग्वालियर जा रहे यात्रियों को ट्रक ने टक्कर मारी। इससे आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मुरैना मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस फोर्स को घटनास्थल के लिये रवाना।