मध्य प्रदेश के मुरैना में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ है, इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 अन्य लोग घायल हो गए हैं। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा घर ढह गया। अनुमान लगाया जा रहा है, कि मलबे में अभी और भी लोग दबे हो सकते हैं।

घटना मुरैना के बनमौर नगर के जेतपुर रोड की है, यहां के एक पटाखा गोदाम में अचानक विस्फोट हो गया। इसके बाद पूरी बिल्डिंग ढह गई। गोदाम के मालिक बनमौर निवासी व्यवसायी निर्मल जैन हैं। इस मकान में किराएदार भी रहते थे।

आपको बता दें कि देश में राज्यों के कई शहरों में पटाखों पर पाबंदी है। हालांकि पटाखों की बिक्री पूरी तरह बंद नहीं हुई है, बल्कि इसकी कालाबाजारी की जा रही है। एमपी में भी कई जिलों में जिलाधिकारियों ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पटाखों के भंडारण और बिक्री केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के आदेश जारी किए हैं