दिल्ली के नरेला इलाके में मंगलवार सुबह एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग आग में झुलस गए हैं. हादसे की सूचना मिलने के बाद दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची. दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. आग फैक्ट्री की पहली और दूसरी मंजिल पर लगी है.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से आग में झुलस गया है. 2 लोगों को बचा लिया गया है. घायलों को अस्पताल भेजा गया है, उनकी हालत अब स्थिर है. अभी भी आठ से 10 लोगों के फसे होने की आशंका जताई जा रही है. हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान की जा रही है.
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है. घटना के वक्त उस जगह अफरातफरी मच गई थी. लोग जान बचाने के लिए भागने लगें थे लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कुछ लोग जल गए. वहीं कुछ लोग फैक्ट्री के अंदर फंसे होने की भी जानकारी सामने आ रही है. फ़िलहाल फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के प्रयास में लगी हुई हैं.