दिल्ली के चर्चित श्रद्धा वाकर हत्याकांड के बाद अब लखनऊ से भी मुस्लिम युवक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। लखनऊ में महमूद खान नाम के एक युवक रौनक चौरसिया बनकर हिंदू लड़की के साथ में यौन उत्पीड़न करने और लड़की का जबरन धर्मांतरण करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है आरोपी को गिरफ़्तार भी कर लिया गाया है।
इस मुस्लिम युवक ने अपना नाम बदलकर महमूद खान से रौनक शर्मा रख लिया। आलमबाग इलाके में रहने वाला महमूद खान खुद को रौनक चौरसिया बताकर एक हिंदू लड़की का दो साल से शोषण कर रहा था। इस दौरान वो लड़की के अश्लील वीडियो भी बनाता था। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन करवा दिया।
प्रभारी निरीक्षक आलमबाग के अनुसार बहराइच के रिसिया गुडनी बसई निवासी महमूद खान मनकनार में रहते हुए कई वर्षों से प्राइवेट नौकरी में था। पीड़िता ने बताया कि महमूद खान ने अपना परिचय रौनक चौरसिया के रूप में दिया। आरोपी ने प्रेमजाल में फंसाकर युवती का शोषण किया और अश्लील वीडियो भी बनाया। उसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो साल तक शोषण करता रहा। इसके बाद जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी कर ली। इसके बाद वह युवती को प्रताड़ित करने लगा।
सोशल मीडिया पर लोग पोस्ट करके इसके संबंध में जानकारी दे रहे हैं। पोस्ट में मुस्लिम युवक का एक फोटो शेयर किया गया है, जिसके नीचे उसके संबंध में जानकारी भी साझा की गई है। पोस्ट में लिखा गया है ये महमूद खान है उम्र 35 साल है इसके 2 बच्चे भी है लेकिन इसने अपना नाम रौनक चौरसिया रखकर हिन्दू लड़की का वीडियो बनाया फिर ब्लैकमेल कर उसका 2 साल तक शोषण करता रहा जब लड़की ने विरोध किया तो इसने लड़की का बाल काटकर उसे गंजा कर दिया अब पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया।