फ़िल्म स्टार रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इंदौर में लोगों ने एक अनूठी पहल करते हुए रणवीर सिंह की फोटो के सामने कपड़े इक्ट्ठे किए और इसके साथ ही ये संदेश भी दिया "मेरे स्वच्छ इंदौर ने ठाना है मानसिक कचरा हटाना है"।

अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर रनवीर कपूर विवादों में फंस गए है, सोशल मीडिया पर लोग इस बात के लिए रणवीर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं मुंबई पुलिस ने रणवीर के खिलाफ़ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। 

हाल ही में अपनी न्यूड तस्वीरों से अभिनेता रणवीर सिंह ने हाल ही में इंटरनेट पर सनसनी मचा दी थी। रणवीर की बोल्ड तस्वीरे जमकर वायरल हो रही हैं। उन तस्वीरों को उनके फैन्स का प्यार भी मिला लेकिन रणवीर अपनी इन बोल्ड तस्वीरों की वजह से कानूनी दांव-पेंच में भी उलझते नज़र आ रहे हैं।

इससे पहले एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती ने भी रणवीर की तस्वीरों पर रिएक्ट करते हुए सोशल मीडिया पर ये सवाल पूछा था कि अगर ये फोटोशूट रणवीर की जगह किसी फीमेल एक्टर ने करवाया होता तो क्या रिएक्शन होता? इसके विपरीत आलिया भट्ट, स्वरा भास्कर, राखी सावंत और अर्जुन कपूर जैसे बॉलीवुड अभिनेताओं ने रणवीर और उनकी पसंद का समर्थन किया। रणवीर सिंह इन दिनों आलिया भट्ट के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग में बिजी हैं।