भोपाल: राज्य के खनिज विभाग ने कटनी जिले में एक साथ सोलह खनन पट्टे निरस्त कर दिये हैं। ये पट्टे खनन में रुचि न लेने, खदान दो वर्षों से अधिक समय से असंचालित/शिथिल रखने के कारण व्ययपग यानि लैप्स किये गये हैं।
खनिज विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मेसर्स इस्माईल एण्ड संस को कटनी जिले की तहसील विजयराघवगढ़ के ग्राम देवसरी में लाईम स्टोन की 3.670 हैक्टेयर खदान तथा तहसील ढीमरखेड़ा के ग्राम पौनिया में 8.09 हैक्टेयर लाईमस्टोन खदान, मदनलाल ग्रोवर की तहसील मुड़वारा के ग्राम कछगांव में 0.975 हैक्टेयर की लाईमस्टोन एवं डोलोमाईट खदान, लाल राजेन्द्र सिंह बघेल की तहसील विजयराघवगढ़ के ग्राम पडऱेही में 2.347 हैक्टेयर लाईमस्टोन एवं डोलोमाईट खदान, श्रीमती शांतिबाई धर्मपत्नी स्व. सुंदरलाल दुबे की तहसील विजयराघवगढ़ के ग्राम कड़ारी में लाईमस्टोन की 0.40 हैक्टेयर खदान, कैलाश चन्द्र बगडिय़ा की तहसील बड़वारा के ग्राम चांदन में लाईमस्टोन एवं डोलोमाईट की 4.509 हैक्टेयर खदान, प्रेमलाल कोल की तहसील बड़वारा के ग्राम बड़ागांव में लाईमस्टोन एवं डोलोमाईट की 0.940 हैक्टेयर खदान, यश्मीन नबी की तहसील मुड़वारा के ग्राम भडगंवा-सुनहरा में लाईमस्टोन एवं डोलोमाईट की 1.910 हैक्टेयर खदान, मेसर्स सुखदेव गोयनका की तहसील विजयराघवगढ़ के ग्राम देवसरी में लाईमस्टोन की 0.214 हैक्टेयर खदान, मेसर्स कामर्शियल मिनरल्स की तहसील विजयराघवगढ़ के ग्राम पडऱेही में लाईमस्टोन एवं डोलोमाईट की 5.20 हैक्टेयर खदान तथा तहसील मुड़वारा के ग्राम सुनहरी में लाईमस्टोन एवं डोलोमाईट की 10.220 हैक्टेयर खदान और तहसील ढीमरखेड़ा के ग्राम पिपरिया में लाईमस्टोन एवं डोलोमाईट की 2.686 हैक्टेयर खदान, मेसर्स एसएन संडर्सन एण्ड कंपनी की तहसील विजयराघवगढ़ के ग्राम नन्हयारा में लाईमस्टोन एवं डोलोमाईट की 7.090 हैक्टेयर खदान, मेसर्स पटेल स्टोन लाईम एण्ड कंपनी की तहसील विजयराघवगढ़ के ग्राम हरैया में लाईमस्टोन एवं डोलोमाईट की 3.700 हैक्टेयर व 5.832 हैक्टेयर खदान तथा किशोर कुमार बगडिय़ा की तहसील मुड़वारा के ग्राम ठरका में लाईमस्टोन एवं डोलोमाईट की 4.667 हैक्टेयर खदान खनिज परमाणु तथा हाईड्रोकार्बन ऊर्जा खनिजों से भिन्न रियायत नियम 2016 के तहत निरस्त की गई है।