देश की राजनीति में जन सेवक के रूप में नजर आने वाले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दशहरे के दिन राजसी पोशाक में नजर आये।
विजयदशमी के पर्व पर राजशाही वेशभूषा में सिंधिया राजवंश के पूजा स्थल देवघर पहुंचे और शस्त्र पूजन के साथ कुल देवताओं को नमन किया।
मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ उनके बेटे युवराज महा-आर्यमन सिंधिया ने भी शस्त्रों का पूजन किया। सिंधिया परिवार आज के दिन राज शाही पोशाक पहनकर सिंधिया राजवंश की परंपराओं का निर्वहन करते हैं।
गौरतलब है कि सिंधिया राज परिवार दशहरे का त्यौहार शाही अंदाज में धूमधाम के साथ मनाता है। इस दौरान शहनाई का वादन किया जाता है साथ ही ढोल नगाड़े बजाए जाते हैं। सिंधिया राजशाही पोशाक में पूजा करने पहुंचते हैं और राजवंश के सभी सरदार राजशाही शिंदेशाही पगड़ी में उनका स्वागत करते हैं।