छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंहदेव के भतीजे वीरभद्र सिंहदेव की संदेहास्पद मौत हो गई। उनका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस यह आशंका जता रही है कि ट्रेन से गिरने के कारण वीरभद्र सिंहदेव मौत हुई है। पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतज़ार है। 

वीरभद्र सिंहदेव का शव बिलासपुर जिले में कोंटा थाना क्षेत्र के सलका रोड-बेलगहना स्टेशन के बीच मिला। पुलिस मौके ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। वे दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन की रायपुर से अंबिकापुर पेशी पर जा रहे थे। वे जनपद पंचायत लुंड्रा के जनपद उपाध्यक्ष थे। 

दूसरी ओर भाजपा ने वीरभद्र सिंहदेव की हत्या का शक जताया है। भाजपा ने भूपेश बघेल सरकार से इसकी न्यायिक जांच कराने की मांग की है। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने आशंका जाहिर की है कि यह राजनीतिक हत्या का मामला हो सकता है। 

वीरभद्र सिंहदेव का ताल्लुक अंबिकापुर राजघराने से था। करीब एक साल पहले कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने वीरभद्र सिंहदेव पर उनकी हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया था। बृहस्पति सिंह ने कहा था कि टीएस सिंहदेव के जरिये उनकी हत्या करवा सकते हैं।