मिर्जापुर बेव सीरीज़ के अभी तक दो सीज़न आ चुके हैं और दोनों ही सीजन दर्शकों ने काफी पसंद किए थे, यानि कि हिट साबित हुए थे। जो भी फ़िल्म या सीरीज़ पॉपुलर हो जाती है उसका रीमेक या सीक्वेल भी बनाया जाता है। फ़िल्म इंडस्ट्री में इसका चलन अब आम हो गया है। बेव सीरीज़ के सीक्वेल का बनाया जाना भी काफ़ी हद तक दर्शकों की पसंद नापसंद पर निर्भर करता है।
पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु शर्मा की वेब सीरीज 'मिर्जापुर' को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था, जिसके बाद मेकर्स ने 'मिर्जापुर सीजन 2' बनाया जो फिर से जबरदस्त हिट हुआ था, अब दर्शकों की भारी मांग पर मेकर्स 'मिर्जापुर 3' यानि कि सीज़न 3 लेकर आ रहे हैं। सीजन 3 में कालीन भैया बेटे मुन्ना की हत्या कर दी जाएगी, जिससे कालीन भैया काफ़ी गुस्से में दिखाई देंगे।
दूसरी ओर गुड्डू भैया भी पहले से ज्यादा खौफनाक रूप में दिखाई देंगे। इस सीजन में कालीन भैया और गुड्डू भैया के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलेगी। कुल मिलाकर सीजन 3 में पहले से ज्यादा ड्रामा और रोमांच देखने को मिलेगा, इस सब के चलते सीरीज़ और भी इंट्रेस्टिंग होने वाली है।
सीजन 3 को हिट बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है, साथ ही 'मिर्जापुर सीजन 3' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब आएगी, इस बात की जानकारी भी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मिर्जापुर सीजन 3 की शूटिंग अगस्त तक खत्म हो जाएगी। वहीं सीरीज मिर्जापुर सीजन 3 को अगले साल रिलीज़ किया जाएगा। ये वेब सीरीज 2023 में अमेजन प्राइम पर ही स्ट्रीम की जाएगी। हालांकि अभी तक अमेजन प्राइम की तरफ से इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि या घोषणा नहीं की है।
सीजन 3 में अली फजल पहले से ज्यादा आक्रामक रुप में दिखाई देंगे। उन्हें इस बार भी जेल जाना पड़ेगा ,वहीं कालीन भैया अपने बेटे की मौत का बदला लेते दिखेंगे। सीजन 3 के लिए अली फजल ने अपने अपीरियेंस पर काफी काम किया है। अपने ट्रांसफॉर्मेशन से वे दर्शकों को हैरत में डाल देंगे।
फिलहाल तो कालीन भैया और गुड्डू भैया के चाहने वालों को अभी थोड़ा सा इंतज़ार और करना पड़ेगा।