बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस के लिए ये साल कुछ खास है। खुद को बर्थडे विश करते हुए सुष्मिता सेन ने देर रात एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि 47 नंबर पिछले 13 सालों से उनका पीछा कर रहा है। इस नंबर से उनका गहरा नाता है। इस साल वह कुछ नया और कमाल लेकर आ रही हैं। फैंस कयास लगा रहे हैं कि कहीं सुष्मिता सेन ने किसी नए प्रोजेक्ट का ऐलान तो नहीं कर दिया है। 

अपने बर्थ दे के मौके पर सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है। फोटो में सुष्मिता सेन ने ब्लू डीप नेक टॉप पहना हुआ है। बैकग्राउंड में सूर्य का प्रकाश दिखाई दे रहा है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को ब्राउन शेड्स से पूरा किया है। पिंक लिपस्टिक और न्यूड मेकअप उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। जन्मदिन से एक हफ्ते पहले सुष्मिता सेन ने फैन्स को बताया था कि वह कहीं ट्रैवल कर रही हैं। उन्हें अपना जन्मदिन बहुत पसंद है। 

सुष्मिता सेन ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "आखिरकार मैं 47 साल की हो गई। यह नंबर पिछले 13 सालों से मेरा पीछा कर रहा है। मेरे लिए एक शानदार साल इंतजार कर रहा था और ये यहां है। मैं 47 को कई सालों से जानती हूं। यह साल मेरे लिए बहुत खास होगा। मुझे यह कहते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आखिरकार ये साल आ गया है। मैं आप सभी को बहुत प्यार करती हूं।

सुष्मिता सेन की इस पोस्ट पर फैन्स उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं तो कोई उनसे पूछ रहा है कि क्या वह इस साल शादी करने जा रही हैं? एक फैन ने सुष्मिता सेन से पूछा कि आपका क्या मतलब है कि 47 नंबर आपको 13 साल से फॉलो कर रहा है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो सुष्मिता सेन ने पिछले साल ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से ब्रेकअप कर लिया। कुछ महीने बाद ललित ने मोदी के साथ अपने रिश्ते की घोषणा की। हालांकि एक्ट्रेस ने अभी तक दोनों के रिश्ते को लेकर कोई ऑफीशियल घोषणा नहीं की है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुष्मिता सेन ने वेब सीरीज 'आर्या' से अपना डिजिटल डेब्यू किया था। साल 2020 में आई इस वेब सीरीज़ ने दर्शकों के बीच धूम मचा दी थी। दो साल बाद इस वेब सीरीज का दूसरा पार्ट आया। हालांकि, यह पार्ट दर्शकों के बीच पहले पार्ट जितना पॉपुलर नहीं हो पाया। सुष्मिता सेन ने हाल ही में वेब सीरीज 'ताली' की शूटिंग पूरी की है। इस सीरीज में एक्ट्रेस ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत के रोल में नजर आएंगी।