भोपाल: केंद्र सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर ने संदेश ऐप विकसित किया है। मप्र विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने सभी विधायकों से आग्रह किया है कि वे कार्य की सुगमता एवं त्वरितता की दृष्टि से सदन से संबंधित कार्यों यथा प्रश्न तथा अन्य सूचनायें, सभा समितियों से संबंधित जानकारी यथा समय प्राप्त करने के लिये गूगल प्ले स्टोर से संदेश एप डाउनलोड कर रजिस्टर्ड मोबाइल पर आवश्यक रूप से इन्स्टाल करें।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा का सत्र 9 फरवरी से प्रारंभ होने जा रहा है जिसमें उक्त एप विधायकों को सदन संबंधी विभिन्न जानकारियों को मोबाइल पर देने में सहायक होगा।