भोपाल।राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान को आईएएस अधिकारियों के तबादलों की मंजूरी के लिये बने सिविल सेवा बोर्ड में सदस्य नियुक्त किया है।
पहले मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस इस बोर्ड के अध्यक्ष थे एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष वीरा राणा सदस्य थीं, लेकिन इकबाल सिंह बैंस के रिटायर होने पर वीरा राणा मुख्य सचिव के पद पर आने के कारण वे अब इसकी अध्यक्ष बन गई हैं तथा उनके स्थान पर मो. सुलेमान को सदस्य नियुक्त किया गया है। जीएडी के पीएस इस बोर्ड के सदस्य सचिव रहते हैं।