मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज (25 दिसंबर) को होगा। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर साढ़े 3 बजे होगा। इसके लिए राजभवन में तैयारियां हो चुकी है। दिल्ली में कई दौर की मीटिंग के बाद अब शपथ लेने वाले विधायकों का नाम फाइनल बताये जा रहे हैं।
राजभवन में करीब 18-20 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। राज्य के मंत्रिमंडल में नए और पुराने चेहरों का समावेश नजर आने की उम्मीद है। वहीं, लोकसभा के मद्देनजर जातिगत समीकरणों को साधने की भी भरपूर कोशिश की जाएगी।
मंत्रिमंडल के संभावित नामों में सांसद/ संगठन से विधायक बने नेताओं को मौका मिल सकता है। इनमे कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, गोपाल भार्गव, तुलसी सिलावट, रमेश मैंदौला, विजय शाह..प्रद्युम्नसिंह तोमर,संजय पाठक, हेमंत खंडेलवाल, इंदरसिंह परमार, विष्णु खत्री, निर्मला भूरिया, शैलेंद्र जैन, नारायण सिंह कुशवाह, ब्रजेन्द्र प्राताप सिंह, अमरीश शर्मा शामिल हैं।
महिला विधायकों में रीति पाठक, संपतिया उईके, अर्चना चिटनीस/ गायत्री राजे पवार कृष्णा गौर और ललिता यादव को स्थान मिल सकता है। इन नामों में से दो-तीन नाम क्षेत्रिय-जातिय समीकरण के चलते बदल भी सकते हैं। सूची पर अंतिम फ़ैसला सुबह मप्र संगठन की बैठक में होगा।
बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव दो दिनों से दिल्ली में रहकर बीजेपी के कई सीनियर नेताओं से मुलाकात कर रहे थे इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की थी जिसमे मंत्रिमंडल के चेहरों पर लंबा मंथन हुआ था।