मोहन सरकार के मंत्री को जान से मारने की धमकी, " मंत्री से कह देना तीसरे दिन कि हत्या निश्चित..." मचा हंगामा


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

मध्य प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. खंडवा में कुंवर विजय शाह को जान से मारने की धमकी मिली, इसके बाद हंगामा मच गया..!!

मध्य प्रदेश के खंडवा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां मोहन सरकार के एक मंत्री को जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद वहां हंगामा मच गया। मोहन सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने न केवल फोन पर धमकियां दी, बल्कि सोशल मीडिया पर भी कई पोस्ट किए हैं। इसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

आरोपी का नाम मुकेश दरबार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने मंत्री के किसी करीबी को फोन कर मंत्री को गोली मारने की धमकी दी है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन में खलबली मच गई। आरोपी मुकेश दरबार राजूर का रहने वाला बताया जा रहा है।

आरोपी मुकेश दरबार ने हरसूद के पार्षद और मंत्री के करीबी को फोन कर गोली मारने की धमकी दी थी, उसने मंत्री विजय शाह, उनके निजी सहायक अजय श्रीवास्तव और भाजपा नेता संतोष सोनी पर उसका फोन नहीं उठाने का आरोप लगाया था।

जिसमें वह कह रहे हैं, मंत्री जी से कह दो कि दो दिन जियो, तीसरे दिन मौत निश्चित है। चाहे कितनी भी सुरक्षा व्यवस्था कर ली जाए, हत्या तो निश्चित है।

इतना ही नहीं आरोपी ने अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर भी धमकी भरे पोस्ट डाले हैं। उन्होंने लिखा, 'हरसूद विधायक आपकी मौत निश्चित है।' तीन दिन में तुम्हें मार दिया जाएगा। अगर तुम अपने आप को बचा सको तो बचा लो। आरोपी की फोन रिकॉर्डिंग भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मुकेश दरबार को हिरासत में ले लिया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के गांव राजूर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।