भोपाल: प्रदेश के 29 वें मुख्यमंत्री मोहन यादव छठवें ऐसे व्यक्ति हैं जो उच्च शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री एवं सदन के नेता बने हैं। उनसे पहले मप्र के पहले मुख्यमंत्री रहे पं. रविशंकर शुक्ल सन् 1936 में प्रान्तीय धारा सभा के चुनाव में डॉक्टर एनबी खरे के नेतृत्व में बनी सरकार में शिक्षा मंत्री थे। 

इसके बाद वर्ष 1967 से 1969 तक सीएम रहे राजा नरेशचन्द्र सिंह सीआईई के राज्यकाल में शिक्षा मंत्री रहे थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह 15 अगस्त, 1972 से दिसम्बर 1975 तक शिक्षा मंत्री रहे और जून, 1991 से मई, 2009 तक दो बार भारत सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री रहे। 

इसी प्रकार, तत्कालीन मुख्यमंत्री मोहनलाल वोरा सन् 1980 में अर्जुन सिंह मंत्रिमंडल में उच्च शिक्षा मंत्री रहे। तत्कालीन मुख्यमंत्री उमा भारती भी वर्ष 1998-99 में भारत सरकार में राज्य मंत्री मानव संसाधन विकास रहीं। अब डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री हैं जो पिछली शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री थे।