भोजपुरी क्वीन मोनालिसा हमेशा ही अपनी जलवों से फैंस को दीवाना करती रहती हैं। अपने करियर में मोनालिसा ने कई हिट भोजपुरी फिल्में दी हैं। वहीं टीवी शो में भी उन्होंने काम किया है। एक्टिंग के साथ मोनालिसा सोशल प्लेटफार्म भी खूब एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर ही अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं। इसी बीच मोनालिसा का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मोनालिसा अपने पति संग रोमांटिक शूट कराती दिख रही हैं। दोनों की जोड़ी को एक साथ काफी पसंद किया जा रहा है।
एक्ट्रेस मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट कर फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। वहीं अब दोनों ने अपना एक नया फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट में मोनालिसा और विक्रांत दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं। लुक की बात करें तो भोजपुरी क्वीन ने गोल्डन गाउन पहना हुआ है। इस ड्रेस में वो ऐसे-ऐसे बोल्ड पोज दे रही हैं कि उन्हें देखकर चाहने वालों का दिल धड़क उठा है।
वहीं उनके पति विक्रांत लुक में उन्हें बराबर की टक्कर दे रहे हैं। दोनों एक साथ काफी हॉट एंड स्टीमी पोज दे रही हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। मोनालिसा को अगर सोशल मीडिया क्वीन कहा जाए तो ये गलत नहीं होगा। एक्टिंग से कहीं ज्यादा वो इंस्टाग्राम पर छाई रहती हैं। वो कभी अपनी हॉट तस्वीरें और तो कभी डांस करती हुई वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।