भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा 21 नवंबर को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। बर्थडे को स्पेशल बनाते हुए मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर अपने प्यार का इजहार किया है। विक्रांत ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'हैपी बर्थडे माई वर्ल्‍ड, लव यू।'

 21 नवंबर को रात 12 बजे अपलोड हुए इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 5 लाख से अध‍िक बार देखा जा चुका है। वीडियो आधी रात को बर्थडे सेलिब्रेशन का है, जिसमें मोनालिसा बेडरूम में पति संग केक काटती और उन्हें किस करती नजर आ रही हैं।

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ कई टीवी सीरियल और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने हिंदी, भोजपुरी, मराठी और बंगाली भाषाओं में भी कई फिल्में की हैं।

मोनालिसा अपने बोल्ड फोटोज के लिए भी जानी जाती हैं। तौबा तौबा से धमाल मचाने वाली ये अभिनेत्री भोजपुरी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री हैं। मोनालिसा आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। वह अपनी फिल्मों के साथ- साथ निजी जिंदगी के लिए भी जानी जाती हैं। तो चलिए जन्मदिन के इस खास मौके पर अभिनेत्री से जुड़ी कुछ बातें जानते हैं।

100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री एक समय में सबसे ज्यादा महंगी अभिनेत्री मानी जाती थीं। इस समय उन्होंने भले ही बड़े पर्दे को अलविदा कह दिया हो, लेकिन फैंस तो अभी भी अभिनेत्री के हुस्न के दीवाने हैं।

मनी है तो हनी है, भोले शंकर, सात सहेलियां समेत वह हिंदी, बंगाली, तेलुगू, कन्नड़ और उड़यिा फिल्मों में भी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। इसके अलावा वह कई फिल्मों में आइटम नंबर का भी तड़का लगा चुकी हैं। मोनालिसा का नाम पहले अंतरा बिस्वास था, शायद ये बात बहुत ही कम लोग जानते होंगे।