MP Assembly Session: विधानसभा का बजट सत्र 10 से 24 मार्च तक, नौ दिन होंगी बैठकें, अधिसूचना जारी


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र इस बार सिर्फ नौ दिन चलेगा, यह 10 मार्च से शुरू होकर 14 मार्च को समाप्त होगा, इस बीच होली समेत छह दिन की छुट्टियां रहेंगी..

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। 16वीं विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च तक चलेगा। 15 दिवसीय सत्र में 9 बैठकें होंगी। इस अवधि के दौरान सदन में बैठकें होंगी और विधेयकों पर चर्चा की जाएगी। इसकी अधिसूचना गुरुवार 6 फरवरी को विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी की गई।

विधान सभा सचिवालय को निजी विधेयकों की अधिसूचनाएं 19 फरवरी तक तथा निजी संकल्पों की अधिसूचनाएं 6 मार्च तक प्राप्त होंगी। वहीं, स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, नियम 267-ए के तहत सूचनाएं 4 मार्च से विधानसभा कार्यालय में प्राप्त की जाएंगी।

 विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री ए पी सिंह के अनुसार इस 15 दिवसीय सत्र में सदन की कुल 9 बैठकें होंगी, जिसमें महत्वपूर्ण शासकीय कार्य संपादित किए जायेंगे।

कब क्या होगा ? 

1. सोमवार, 10 मार्च: राज्यपाल का अभिभाषण, अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव 
2. मंगलवार, 11 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य  
3. बुधवार, 12 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य 
4. गुरुवार, 13 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य 
5. शुक्रवार, 14 मार्च: अवकाश (होली)
6. शनिवार, 15 मार्च: अवकाश 
7. रविवार, 16 मार्च: अवकाश
8. सोमवार, 17 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य 
9. मंगलवार, 18 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य 
10. बुधवार, 19 मार्च: अवकाश (रंगपंचमी)
11. गुरुवार, 20 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य 
12. शुक्रवार, 21 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य  (डेढ़ बजे तक), अशासकीय कार्य 
13. शनिवार, 22 मार्च: अवकाश
14. रविवार, 23 मार्च: अवकाश
15. सोमवार, 24 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य