MP Budget 2025: बजट से पहले कैबिनेट बैठक, बजट का अनावरण


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

मध्य प्रदेश के समग्र विकास और जनकल्याण पर केंद्रित वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट हेतु सीएम डॉ. यादव से शिष्टाचार भेंट की..!

मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट प्रस्तुति प्रारंभ होने से पूर्व कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी कैबिनेट मंत्रियों ने सहभागिता की। बैठक का प्रारंभ वंदे मातरम के सामूहिक गायन से हुआ। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के समग्र विकास और जनकल्याण पर केंद्रित वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट हेतु सीएम डॉ. यादव से शिष्टाचार भेंट की।

कैबिनेट ब्रीफिंग में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जानकारी दी

उन्होंने कहा प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 52 हजार से ज्यादा हो गई। ये बजट विकास का बजट होगा। बजट में सभी पहलुओं को शामिल किया गया है। 

बीहड़ में पैदा होगी फसल

बीहड़ में सिंचाई के प्रावधान किया जाएगा। बीहड़ की जमीन का इस्तेमाल कर हार्टीकल्चर कॉलेज खोले जाएंगे। केंद्र इन सभी में प्रदेश सरकार को मदद करेगी।