MP Covid-19 Update: देश में कोरोना की दोबारा से एंट्री हो चुकी है. बीते कुछ दिनों से राज्यों में कोरोना के नए मामले भी आने शुरू हो गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज सुबह ही एक समीक्षा बैठक की है. जिसमें सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री शामिल हुए. इस बैठक के पीछे की वजह यह हैं कि इन दिनों कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 ने सभी की चिंताएं बढ़ा दी हैं.
MP में भी कोरोना की एंट्री-
मध्य प्रदेश में भी कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 का पहला केस जबलपुर में सामने आया है. यहां पर विदेशी कंट्री नॉर्वे से जबलपुर आई एक महिला (69) की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई. कोरोना लक्षण दिखाई देने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सैंपल दिया गया था. जहां पहले सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम दुसरे सैम्पल की रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रही हैं.
इसके साथ ही इंदौर में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. यहां पलासिया इलाके में रहने वाले पति-पत्नी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. जो हाल ही में मालदीव से भारत लौटे थे. जिन्हें अब डॉक्टर की निगरानी में होम आइसोलेशन में रखा गया है. फ़िलहाल, महिला की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई जबकि पुरुष में हल्के लक्षण दिखाई दे रहे हैं.
प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी जिलों में स्वास्थ्य महकमें को अलर्ट कर दिया गया हैं. साथ ही सरकार ने भी आरटी-पीसीआर और रैपिड टेस्ट के निर्देश भी जारी कर दिए हैं. वहीं, बीमार और संक्रमित मरीजों से मास्क पहनने की अपील की गई है.