मध्यप्रदेश में 17 तारीख नवंबर यानि कल विधानसभा चुनाव की वोटिंग होने जा रही है। सभी मतदान अधिकारी मतदान सामग्री के साथ अपने-अपने पोलिंग बूथ के लिए रवाना हो चुके हैं। मतदान करवाने की बड़ी ज़िम्मेदारी के बीच एक महिला पोलिंग ऑफिसर के लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
महिला मतदान अधिकारी का ग्लैमरस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पोलिंग ऑफिसर ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई है। साथ ही ग्लैमर का तड़का लगाते हुए आंखों पर काला चश्मा भी पहना हुआ है। विराज नीमा नाम की ये पोलिंग ऑफिसर हाथ में EVM मशीन ले जाते ग्रेस और ग्लैमर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन लग रही थीं। विराज जिले के बिस्टान में सीएम राइज स्कूल में टीचर हैं।
आपको बता दें, 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान पीली साड़ी पहने एक महिला पोलिंग ऑफिसर की फोटो वायरल हुई थी। रीना द्विवेदी नाम की एक पोलिंग ऑफिसर अपने लुक की वजह से इतनी मशहूर हो गईं कि आज इंटरनेट पर उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है।
इसी तरह अब विराज नीमा मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में चर्चा में हैं। मतदान अधिकारी विराज नीमा अपने लुक के कारण मीडिया की सुर्खियां बटोर रही हैं। विराज नीमा मध्य प्रदेश के खरगांव में पीजी कॉलेज परिसर में मतदान सामग्री लेने पहुंचे। काला चश्मा, गुलाबी साड़ी और खूबसूरत घड़ी पहने विराज का लुक देखने लायक था। महिला मतदान अधिकारी मतदान कर्मियों के बीच खड़ी रहीं।
पेशे से सरकारी स्कूल के शिक्षक विराज नीमा लोकतंत्र के महापर्व में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। विराज नीमा ईवीएम सहित मतदान सामग्री के साथ साथी अधिकारियों के साथ अपने बूथ केंद्र नूतन नगर के लिए रवाना हुए।