मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए हुए चुनाव बाद रविवार सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी है। मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार को प्रचंड बहुमत मिल रहा है। यानि कि मध्यप्रदेश में एक बार फिर से बीजेपी सरकार बना रही है।
राजधानी भोपाल की बात करें तो कुल भाजपा ने यहाँ बीते चुनाव की तुलना ने और भी बेहतर प्रदर्शन किया है इस बार भाजपा ने कांग्रेस की एक सीट पर और कब्जा करते हुए अपनी सीटों की संख्या को पांच तक पहुंचा दिया है. भाजपा के भगवान दास सबनानी ने दक्षिण पश्चिम सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार पीसी शर्मा को हराया
इस तरह भाजपा में बीते चुनाव में हुज़ूर, गोविन्दपुरा, नरेला और बैरसिया पर कब्जा बरक़रार रखते हुए दक्षिण पश्चिम को भी अपने खाते में जोड़ लिया वहीं कांग्रेस भोपाल मध्य और उत्तर सीट को बरक़रार रखने में काम्ताब हुई
7 विधानसभा सीटों पर चुनाव परिणाम कुछ इस तरह का दिखाई दे रहा है--
- हुजूर विधानसभा से बीजेपी नेता -रामेश्वर शर्मा ने एक लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।
-बेरसिया में बीजेपी नेता विष्णु खत्री करीब 25 हज़ार वोट से जीते
-दक्षिण पश्चिम में भाजपा के भगवानदास सबनानी ने पीसी शर्मा को हराया
- भोपाल उत्तर से कांग्रेस के आतिफ अकील जीते, बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा को 27086 वोटों से हराया
- भोपाल मध्य में कांग्रेस के आरिफ मसूद की 11वें राउंड में 24684 वोटों के साथ ही निर्णायक बढ़त
- गोविंदपुरा में बीजेपी की कृष्णा गौर 11वें राउंड में 95623 वोटों से आगे
- नरेला विधानसभा सीट से बीजेपी नेता विश्वास सारंग 13935 वोटों से आगे