विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ ने हार की समीक्षा शुरू कर दी है। उन्होंने कांग्रेस के सभी 230 प्रत्याशियों को मंगलवार को भोपाल बुलाया है। सभी प्रत्याशियों से कमलनाथ फीडबैक लेंगे और नतीजों पर चर्चा करेंगे।

नतीजों के बाद कमलनाथ ने कहा था कि मैं मंगलवार को सभी हारे हुए प्रत्याशियों और कांग्रेस विधायकों के साथ समीक्षा करूंगा। इस चर्चा में यह जानने का प्रयास किया जायेगा कि वे क्या कारण रहे जिससे हम प्रदेश के मतदाताओं को अपनी बात नहीं समझा सके।

विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से चर्चा में भी कमलनाथ ने कहा था कि विरोधी दल के नाते हमारी जो जिम्मेदारी है। उस पर हम डटे रहेंगे। हम हमारी हार पर चिंतन करेंगे कि आखिर हमसे कहां चूक हो गई और हम जनता का विश्वास क्यों नहीं जीत पाए।