मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए हुए चुनाव बाद रविवार सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में BJP और कांग्रेस में बराबरी की टक्कर दिख रही है। भाजपा 45 और कांग्रेस भी 45 सीटों पर आगे है। अभी पोस्टल बैलेट गिने जा रहे हैं। इसके बाद EVM के वोट की काउंटिंग होगी।

मध्य प्रदेश की 90 सीटों पर मतगणना के रुझान आ गए हैं।  इन 90 सीटों पर आए नतीजों में बीजेपी और कांग्रेस पार्टी की बराबर यानी 45-45 सीटें मिलते दिख रही हैं ।  डाक मत पत्रों में ही दिखने लगा है कि इसबार मध्य प्रदेश में कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है।  

इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है। रिजल्ट के साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राजनीतिक करियर का फैसला भी आएगा। इस बार भाजपा ने मुख्यमंत्री पद के लिए कोई चेहरा सामने नहीं रखा है। कांग्रेस ने भी चेहरा घोषित नहीं किया, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को अघोषित तौर पर चेहरा माना जा रहा है।