मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन बनने से पहले ही टूट गया। नीतीश कुमार के बयान का हवाला देते हुए शिवराज ने कहा कि आज नीतीश कुमार ने भी कहा है कि कांग्रेस को दूसरी पार्टियों की परवाह नहीं है। इससे पहले भी अगर आप देखें तो कांग्रेस ने कांग्रेस का ख्याल रखा और कांग्रेस ने उनके परिवार का ख्याल रखा।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा, 'सोनिया गांधी अपने बेटे और बेटी को स्थापित करने में लगी हैं। कमलनाथ जी भी उसी परंपरा का पालन कर रहे हैं। दिग्विजयजी अपने बेटे की स्थापना में व्यस्त हैं। पर्दे के पीछे INDIA बिखर चुकी है, कांग्रेस भी बिखर रही है।' यहां सीएम शिवराज ने पूर्व सीएम कमल नाथ के 11 पापों का जिक्र किया, फिर पूछा- बताओ ये कांग्रेस के पाप हैं या नहीं? मुझे बताओ, ये पापी सत्ता में वापस आते हैं?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवराज ने कमल नाथ के 'पापों' का बखान करते हुए कहा कि कमलनाथ पूछ रहे हैं कि उन्होंने कौन सा पाप किया है। जब कमल नाथ सत्ता में आये तो आपने भाजपा की सभी योजनाओं पर ताला लगा दिया। मुख्यमंत्री ने लड़कियों की शादी में पैसा देना बंद कर दिया। आपने तीर्थ यात्रा योजना बंद कर दी। आपने संबल योजना बंद कर दी। कमल नाथ जी ये पाप था।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह तो पता नहीं कि कमल नाथ की चक्की कब तक चलेगी, लेकिन अब दिग्विजय सिंह की चक्की ने कमल नाथ को पीस दिया है।

शिवराज ने बताये कमलनाथ के 11 पाप

1. आपने मुख्यमंत्री बनते ही मेरी संबल योजना बंद कर दी। कमलनाथ जी, आपने मेरी बहनों से लड्डू के पैसे छीन लिये।

2. जवाब दो कमलनाथ! मैं बेटियों की शादी करवाता था मुख्यमंत्री कन्या विवाह शादी करवा कर खाते में पैसा डालता था। शादी तो हुई लेकिन तुमने बेटियों के खाते में पैसा ही नहीं डाला बेटियों को धोखा दिया कमलनाथ।

3. उन्होंने संबल योजना बंद कर दी, कमलनाथ, मैं आकस्मिक मृत्यु पर 4 लाख देता था, उन्होंने बंद कर दिया, कमलनाथ, मैं सामान्य मृत्यु पर 2 लाख देता था, कमलनाथ ने बंद कर दिया, मैं 5 हजार देता था अंत्येष्टि के रूपये, कमलनाथ तुम गरीबों का कफन ही, लूट गये।

4. मेरे बच्चों को अच्छे नंबर लाने पर लैपटॉप देता थे, फिर आपने मेरे भानजे और भान्जियों के लैपटॉप छीन लिए।

5. मैं बैगा, भारिया और सहरिया बहनों के खाते में 1000 रुपए जमा करता था, लेकिन मेरी बहनों कमलनाथ ने वह भी छीन लिया और देना बंद कर दिया।

6. मैं गरीबों को रेल से तीर्थयात्रा कराता था, परन्तु आपने ने मेरे बुज़ुर्गों की यात्रा रोक दी। बोलो ये पाप है या नहीं? अब हमने फिर से तीर्थ यात्रा शुरू कर दी है,  चिंता मत करो अब मैं तीर्थ यात्रा ट्रेन से नहीं बल्कि हवाई जहाज से करवाऊंगा।

7. आपने गरीबों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे गए 2 लाख घर लौटा दिए।

8. मेरी बहनों, जल जीवन मिशन का आधा पैसा केंद्र सरकार से आया, आधा कमल नाथ को देना था और घर-घर पानी पहुंचाना था, कमल नाथ ने नहीं दिया।

9. किसान भाइयों, प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि बनाई, कमल नाथ जी ने सूची नहीं भेजी, किसानों को पैसा नहीं मिला।

10. आपने मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार और दलाली का अड्डा बना दिया है।

11. आपने विकास कार्य रोक दिये और एक भी विकास कार्य नहीं किया।